सिद्धार्थ, जनवरी 24 -- ककरहवा। मोहाना थाना अंतर्गत पुलिस चौकी ककरहवा क्षेत्र के अंतर्गत इंडो-नेपाल बार्डर डेवलपमेंट के नजदीक बार्डर सीमा से सटे गांवों मे संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान प्रति दिन चलाया जा रहा है। मोहाना थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सीमा पर 43वीं वाहिनी एसएसबी जवानों संग सिविल पुलिस ड्यूटी लगातार कर रही है। बार्डर मेन चेक पोस्ट ककरहवा कस्बा, लीलाडिहवा, भुजौली, बभनी चौराहा, खरहरा चौराहा, झंगटी, सलहंतपुर निरंजनपुर फरसादीपुर, बनकसिहां, लालपुर मातहतों के साथ सिविल पुलिस एसएसबी जवानों लगातार पेट्रोलिंग,जांच व गश्त अभियान संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। जांच कई सिस्टमों से की जा रही है। संदिग्धों पर पैनी नजर बन हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.