किशनगंज, फरवरी 5 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के सौजन्य से उच्च विद्यालय चुरली में गुरुवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। सीमावर्ती इलाके के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दर्जनों लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत बंदे मातरम और भारत माता की जयकारे के बीच हुई। नीमूगुड़ी एसएसबी कैंप के असिस्टेंट कमांडेंट अरविंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में मेडिकल कमांडेंट डॉ. संजय चौधरी ने प्रमुख भूमिका निभाई। डॉ. चौधरी ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयां वितरित की। इस अवसर पर दर्जनों एसएसबी जवान उपस्थित रहे। जिन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता के उपाय भी बताये गये। असिस्टेंट कमांडेंट अरविंद कुमार ने बताया कि सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.