किशनगंज, मई 16 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की डी कंपनी कंचनबाड़ी के जवानों ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त दो साइकिल भी जप्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से कुछ तस्कर साइकिल के माध्यम से शराब की खेप भारतीय सीमा में पहुंचाने वाले हैं। सूचना मिलते ही जवानों ने बार्डर पीलर संख्या 146 के समीप विशेष नाका गश्ती अभियान चलाते हुए घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 160 बोतल नेपाली शराब जब्त बताया गया कि रात करीब दो बजे दो संदिग्ध साइकिल सवार नेपाल की ओर से सीमा पार करते दिखाई दिए। जवानों को अपनी ओर बढ़ते द...