अररिया, मई 1 -- बथनाहा, एक संवाददाता एससीबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर विशेष गश्ती के दौरान तस्करी की नेपाली शराब की बड़ी खेप जब्त की है। यह कार्रवाई बुधवार को बथनाहा क्षेत्र के 'एफ' समवाय फुलकाहा अंतर्गत गांव मानिकपुर यादव टोला के पास की गई। एसएसबी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 188/3 के नजदीक भारतीय सीमा के करीब 60 मीटर अंदर से तस्करी कर लाई जा रही शराब को जब्त किया गया। जब्त सामग्री में दिलवाले ब्रांड की 330 बोतल (प्रति बोतल 300 एमएल, कुल 99 लीटर), डबल नं.1 की 52 बोतल (375 एमएल) और 11 बोतल (180 एमएल), साथ ही ब्लैक ओके ब्रांड की 22 बोतल (375 एमएल) शामिल हैं। मौके से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। बताया गया कि शराब की यह खेप नेपाल से भारत लायी जा रही थी। एसएसबी की विशेष गश्ती टीम ने समय रहते कार्रवाई करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.