भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्ती
किशनगंज, जुलाई 9 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एसएसबी 19वीं वाहिनी की एफ कंपनी धनतोला और नेपाल एपीएफ ने संयुक्त रूप से सीमा गश्ती अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाने के साथ तस्करी, असामाजिक गतिविधियों और राष्ट्रविरोधी तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए साझा रणनीति पर चर्चा की। संयुक्त गश्ती का नेतृत्व गंधर्वडांगा बीओपी के कमांडर एसआई/जीडी रघुनाथ सोरेन तथा नेपाल एपीएफ के भागुडुब्बा पोस्ट के कमांडर एसआई अनिल कुमार मांझी ने किया। दोनों देशों के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 124 से 126 के बीच पैदल गश्त कर सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।गश्ती यह भी पढ़ें- किशनगंज : भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल एपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.