किशनगंज, जून 17 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर बुधवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी की बी कंपनी दिघलबैंक तथा नेपाल एपीएफ के जवानों ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। कंपनी कमांडर सह सहायक कमांडेंट मनोज कुमार के नेतृत्व में दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने बॉर्डर पीलर संख्या 134 से 134/1 के बीच सीमा क्षेत्र में घंटों गश्त की। संयुक्त गश्ती के दौरान नो-मेंस लैंड पर अतिक्रमण रोकने, सीमा पार तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर निगरानी बढ़ाने, सीमा स्तंभों एवं सब-पीलरों की देखरेख तथा तीसरे देशों के नागरिकों के अवैध आवागमन पर रोक लगाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्ती साथ ही तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियो...