नई दिल्ली, मई 17 -- नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने भारत से लाए जाने वाले सामानों पर नागरिकों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सामान पर लगने वाले 100 नेपाली रुपए (NPR) के सीमा शुल्क वाले नियम पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस नियम के मुताबिक नेपाल में कोई शख्स भारत से नेपाल में अपने निजी इस्तेमाल के लिए भी सामान लाता है, और उसकी कीमत 100 नेपाली रुपए (भारत में लगभग 62 रुपए) से ज्यादा है, तो उसे उस सामान पर सीमा शुल्क देना अनिवार्य कर दिया गया था। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट इस पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। जस्टिस हरि प्रसाद फुयाल और टेक प्रसाद ढुंगाना की संयुक्त पीठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय, मंत्रिपरिषद, नेपाल के वित्त मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अगले आदेश तक इस नियम को लागू न करें। दरअसल इस नियम के खिलाफ एक रिट याचिका दायर...