लखीमपुरखीरी, मई 9 -- 39 वीं वाहिनी एसएसबी के सभागार में भारत-नेपाल के सर्वे विभाग के मध्य एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सीमा स्तम्भों के रखरखाव, सर्वे कार्यों में समन्वय तथा सीमा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया । बैठक के दौरान सीमा क्षेत्र में सर्वे कार्यों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसमें क्षतिग्रस्त सीमा स्तम्भों की शीघ्र मरम्मत कराने, गुम हो चुके पिलरों का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट उच्च मुख्यालय को शीघ्र प्रेषित करने, दो सीमा स्तम्भों के मध्य हुए अतिक्रमण को हटाने, सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले स्थानीय लोगों के भूमि एवं नागरिकता संबंधी दस्तावेजों की जांच करने जैसे विषय प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त कठिन एवं दुर्गम सीमा क्षेत्रों मे...