बहराइच, फरवरी 23 -- बहराइच, संवाददाता। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 24 फरवरी को सोहनी बलई गांव स्थित रामलीला ग्राउण्ड भीमराव अम्बेडकर पार्क में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। भारत एवं नेपाल के मध्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक संबंधों को और अधिक सशक्त एवं प्रगाढ़ बनाये जाने के उद्देश्य से प्रदेश 08 जनपदों में 16 से 28 फरवरी 'भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026' का आयोजन किया जा रहा है। नोडल अधिकारी निदेशक, उ.प्र. लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान अतुल द्विवेदी ने बताया किया लोक गायन, भजन, लोक नृत्य, सूफी गायन, कत्थक नृत्य एवं मल्लखंभ लोक विधा सहित विविध रंगारंग प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। स्थानीय कलाकार भारत-नेपाल की साझा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.