श्रावस्ती, फरवरी 21 -- इकौना। उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग लखनऊ की ओर से रविवार को जगतजीत इंटर कालेज इकौना में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शोभायात्रा, कवि सम्मेलन एवं संगोष्ठी, एक जनपद एक उत्पाद की प्रदर्शनी, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित प्रदर्शनी, चित्रकला एवं रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन होगा। महोत्सव को लेकर शनिवार को इकौना एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि दोपहर एक बजे इकौना में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही अन्य विविध आयोजन होंगे। संबंधित को महोत्सव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.