पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। सोलह फरवरी से शुरू हुए भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का समापन प्रेक्षा गृह परिसर में 27 और 28 फरवरी को होगा। अंतिम पड़ाव पर पहुंच कर मैत्री महोत्सव में यहां रंगारंग और दोनों ही देशों के पारंपरिक सहयोग व कला संस्कृति की साझी विरासत देखने को मिलेगी। कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए नोडल सिटी मजिस्ट्रेट वीवी तोमर ने बताया कि 27 फरवरी को मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार आयोजन का शुभारंभ करेंगे। संस्कृति पर्यटन विभाग की तरफ से भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 के अंतर्गत यह आयोजन 16 से 28 फरवरी के बीच सात जनपदों में कुशीनगर से शुरू होकर सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और पीलीभीत में होगा। सत्ताइस फरवरी को लोक एवं पारंपारिक विधाओं की विविध लोक गायन, नुक्कड, चकरी नृत्य, भजन, थारू ल...