वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लगभग 18 महीने से बंद भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा का संचालन बुधवार रात नौ बजे से शुरू हो जाएगा। काठमांडू (नेपाल) से चली मैत्री सेवा मंगलवार दोपहर दो बजे कैंट बस स्टेशन पहुंची। बस के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। यह बस सेवा शुरू होने से दोनों देश के व्यापारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को राहत मिलेगी। यह बस सप्ताह में प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। प्रति यात्री किराया दो हजार रुपये निर्धारित किया गया है। दरअसल, सन् 2015 में भारत और नेपाल के बीच अंतर्राष्ट्रीय बस सेवा का शुभारंभ हुआ था। कोरोना काल में इसे बंद करना पड़ा। दोबारा 27 सितंबर 2023 को यह सेवा पुन: शुरू हुई लेकिन परमिट नवीनीकरण एवं अन्य कारणों से फिर मई 2024 बंद हो गई। अब पिछले दिनों दोनों देशों के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.