पिथौरागढ़, दिसम्बर 2 -- भारत-नेपाल के बीच छारछुम स्थित पुल में अगले साल से वाहन दौड़ेंगे। भारत की ओर से पुल तक सड़क पहुंचाने का काम अंतिम चरणों में है। नेपाल की ओर से 130 मीटर व 150 मीटर सड़क निर्माण का कार्य होना शेष है। पुल तक सड़क बनने के बाद दोनों देशों के बीच वाहनों के माध्यम से आवाजाही होगी। भारत व नेपाल के मध्य अधिकांश पैदल पुलों से ही आवाजाही होती है। झूलाघाट, डौड़ा, द्वालीसेरा, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, तिगड़म, जयकोट, सीतापुल समेत अन्य पुलों के माध्यम से लोग पैदल आवाजाही करते हैं। अगर वाहन से जाना हो तो लोगों को बनबसा से होकर नेपाल जाना पड़ता है। भारत और नेपाल दोनों देशों के लोग लंबे समय से दोनों देशों की सीमा रेखा काली नदी पर मोटर पुल बनाये जाने की मांग कर रहे थे। छारछुम में 32 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है, ...