मधुबनी, अगस्त 7 -- बासोपट्टी। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चेकपोस्ट पर एसएसबी की चौकसी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर पर अलग अलग शफ्टि में 24 घंटे की गस्ती हो रही है। बॉर्डर इलाके में विभन्नि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। राष्ट्रविरोधी तत्वों पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर है। दोनों देशों के बीच समन्यव स्थापित कर एसएसबी जवान व एपीएफ नेपाल के जवानों द्वारा साझा गस्ती की जा रही है। इस दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसबी 48वीं वाहिनी जयनगर की 'जी' समवाय जानकीनगर और नेपाल एपीएफ महिनाथपुर के जवानों ने शुक्रवार को जॉइंट पेट्रोलिंग और कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया। भारत की ओर से कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरीक्षक परमजीत सिंह में 4 जवानों ने किया।...