महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और नेपाल के एपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर सीमा क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। एसएसबी कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में आयोजित इस अभियान की कमान निरीक्षक सुभाष चंद्रा ने संभाली। अभियान के दौरान दोनों देशों के सुरक्षाकर्मियों ने सीमा परिसर, मुख्य आवागमन मार्ग और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई की। जवानों ने झाड़ू लगाने के साथ ही नालियों और रास्तों से प्लास्टिक कचरा हटाकर उसका निस्तारण किया। इस मौके पर निरीक्षक सुभाष चंद्रा ने सीमावर्ती व्यापारियों और यात्रियों से संवाद करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की। यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा के स्तंभों की सुरक्षा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.