देहरादून, जून 4 -- बीएसएनएल की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए हर ग्राम पंचायत को 'भारतनेट' योजना से जोड़ा जा रहा है। अब ग्रामीण युवाओं के पास 'भारतनेट उद्यमी' बनकर आत्मनिर्भर बनने और बेहतर कमाई करने का शानदार मौका है। गुरुवार को क्रॉस रोड स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक विजयपाल ने इस नई पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत का कोई भी 10वीं पास युवा भारतनेट उद्यमी बन सकता है। इसके लिए उसे लगभग एक लाख रुपये तक का शुरुआती निवेश करना होगा। बताया कि यदि ग्राम पंचायत की आबादी एक हजार से कम है, तो उद्यमी को विभाग की ओर से Rs.5,400 का वन-टाइम (एकमुश्त) प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा, गांव में दिए जाने वाले हर नए कनेक्शन और मासिक रिचार्ज से होने वा...