बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर बेगूसराय अभ्यर्थियों की खर्च की मॉनिटरिंग करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में 2 व्यय प्रेक्षक नियुक्ति किये गये है। चेरियाबरियारपुर विधान सभा, बछवाड़ा विधान सभा, तेघड़ा विधान सभा एवं बखरी विधान सभा के लिए डॉ जतिन अब्बी नियुक्त किये गये है। उनका मोबाइल नंबर 9905933665 है। मटिहानी विधान सभा, साहेबपुर कमाल विधान सभा एवं बेगूसराय विधान सभा के लिए अंकुर कुमार नियुक्त किये गये है। उनका मोबाइल नंबर 9153584993 है। दोनों व्यय प्रेक्षक बेगूसराय जिले के युवराज होटल में रहेंगे। उनसे शाम 5.00बजे के 6.00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। दोनों व्यय प्रेक्षक बिहार विधान सभा चुनाव में बेगूसराय जिला अंतर्गत सभी सात विधान सभा में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों ...