हापुड़, मई 17 -- उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार में देश और प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, जबकि उत्तर प्रदेश इसमें सबसे प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में एक है। सरकार ने सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य के अलावा कृषि और ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचा और महिला सशक्तिकरण के काम किए है। वह रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के दूसरे दिन जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोल रहे थे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रवाद के भाव से आचरण ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान: मुख्यमंत्रीभाजपा सरकार की योजनाएं नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही आयुष्मान भारत योजना की शुरूआ...