नई दिल्ली, अगस्त 17 -- भारत और थाईलैंड की सेना मंगलवार से संयुक्त सैन्य अभ्यास करेगी। 31 अगस्त तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य जंगल और शहर से लगे इलाकों में उग्रवाद और आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाना है। मैत्री नामक इस अभ्यास का आयोजन थाईलैंड के सूरत थानी प्रांत स्थित विभावदि रंगसित शिविर में किया जाएगा।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय सेना की टुकड़ी सोमवार को थाईलैंड के लिए रवाना हो गई। भारतीय और रॉयल थाई सेना की टुकड़ियों में 85-85 जवान शामिल हैं। मैत्री अभियान का पिछला संस्करण सितंबर 2025 में मेघालय के उमरोई स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...