बलिया, फरवरी 26 -- बलिया, संवाददाता। लोकसभा के सांसद सनातन पाण्डेय को 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए भारत-त्रिनिदाद टोबैगो संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। यह नामांकन लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से किया गया। इस संसदीय मैत्री समूह का उद्देश्य भारत और त्रिनिदाद टोबैगो के सांसदों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और संसदीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना है। सांसद की इस नियुक्ति को अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंच पर क्षेत्र और देश का प्रतिनिधित्व मज़बूत होने के रूप में देखा जा रहा है। इस नियुक्ति के लिए सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष व लोकसभा सचिवालय के साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति भी आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...