भारत तैयार इस्पात का शुद्ध आयातक बना रहा
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- नई दिल्ली। भारत ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि में 36,193.9 करोड़ रुपये मूल्य के तैयार इस्पात का आयात किया और इस दौरान वह इस जिंस का शुद्ध आयातक बना रहा। कुल 34.87 लाख टन तैयार इस्पात के आयात में चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, इंडोनेशिया और वियतनाम शीर्ष पांच आपूर्तिकर्ता देश रहे। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि के 26.92 लाख टन की तुलना में 29.5 प्रतिशत अधिक है। इस्पात मंत्रालय के अनुसार कच्चे इस्पात के दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश भारत में तैयार इस्पात का आयात मूल्य 36,193.9 करोड़ रुपये रहा, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि के 26,172.6 करोड़ रुपये से 38.3 प्रतिशत अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.