नई दिल्ली, फरवरी 4 -- दुश्मनों पर हवाई हमले के मोर्चे में भारत और भी ज्यादा ताकतवर होने जा रहा है। खबर है कि DRDO यानी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने मंगलवार को रैमजेट (SDFR) का सफर परीक्षण कर लिया है। खास बात है कि इसकी मदद से भारत की लंबी दूरी की मिसाइलें और भी सटीक निशाना लगा सकेंगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा अपतटीय क्षेत्र स्थित चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में किया गया।क्या है रैमजेट रैमजेट एक तरह का एयर-ब्रीदिंग जेट इंजन है, जो आने वाली हवा को दबाने (कंप्रेस करने) के लिए मिसाइल की आगे की गति का इस्तेमाल करता है। इस तकनीक की मदद से मिसाइल को जेट इंजनों की तरह घूमने वाले पार्ट्स पर निर्भर नहीं रहना होगा। सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट में फ्यूल को नियंत्रित तरीके से जलाया जाता है, जबकि बाहर की हवा इंजन के अ...