नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश के परिवहन क्षेत्र में सहकारी मॉडल को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ केंद्र सरकार ने भारत टैक्सी का राष्ट्रव्यापी विस्तार करने का फैसला किया है। बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकार ने स्पष्ट किया कि सहकारी आधार पर संचालित देश के पहले राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म भारत टैक्सी का अगले दो से तीन वर्षों के भीतर देश के सभी बड़े शहरों से लेकर प्रखंड स्तर तक विस्तार किया जाएगा। सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने सदन में पूरक सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस सेवा का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों को निजी कंपनियों के एकाधिकार से मुक्त कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि भारत टैक्सी के माध्यम से न केवल ड्राइवरों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि उन्हें इस सहकारी ढांचे में स्वामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.