जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि।भारत ज्ञान विज्ञान समिति, जामताड़ा के तत्वावधान में गुरुवार को सेंट एंथोनी स्कूल में एक दिवसीय जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में ज्ञान-विज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशीलता और जनजागरूकता को मजबूत करने के साथ संगठन की गतिविधियों का विस्तार करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ कंचन गोपाल मंडल ने की। वहीं सम्मेलन का उद्घाटन समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ काशीनाथ चटर्जी ने किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास केवल वैज्ञानिक जानकारी तक सीमित नहीं है। लोगों में सवाल पूछने, तथ्यों को समझने और तर्क करने की क्षमता विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक न्याय जैसे जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संगठन को और सक्रियता से काम करने का आ...