नई दिल्ली, मार्च 26 -- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि ईरान ने भारत सहित अपने सभी 'मित्र देशों' के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से गुजरने की अनुमति दे दी है। इस कदम को वैश्विक सप्लाई चेन और इन देशों के साथ ईरान के कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।वाणिज्य दूतावास ने की पुष्टि मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी शेयर की। पोस्ट में विदेश मंत्री अराघची के हवाले से स्पष्ट किया गया, 'हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान सहित अपने मित्र देशों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के सुरक्षित मार्ग की अनुमति दे दी है।' होर्मुज एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है, जिसके माध्यम से दुनिया का 20 प्रतिशत तेल का न...