नई दिल्ली, मार्च 19 -- अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच भारत से मध्यस्थता की अपील की जा रही है। रूस का कहना है कि भारत इस युद्ध को सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा रूस ने अमेरिका और इजरायल पर बिना वजह ईरान पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। 28 फरवरी और अमेरिका और इजरायल ने मिलाकर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की थी। युद्ध को तीन सप्ताह से ज्यादा समय गुजर चुका है और इसके चलते दुनिया के कई देशों में ईंधन संकट देखा जा रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि युद्ध खत्म कराने में भारत की भूमिका अहम हो सकती है। प्रवक्ता जाखारोवा ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि वर्तमान परिस्थितियों में, अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ किए गए अकारण आक्रमण के कारण जो गंभीर संकट पैदा हुआ है, उसका समाधान खोजने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के जि...