नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मंगलवार को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20I में दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा। मैच सिर्फ पांच-पांच ओवर का हुआ। भारत ने टॉस जीतने के बाद सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में 32/4 का स्कोर बनाया। भारत की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा पहले ओवर में गोल्डन डक का शिकार हो गए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 9 और ईशान किशन ने 6 गेंदों में 3 रन बनाए। अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रनों का योगदान दिया, जिसमें एक चौका है। सभी को लगा था कि भारत बड़ा लक्ष्य देगा लेकिन स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद ऐसा नहीं हुआ।आखिरी ओवर में इतने रन चाहिए थे जवाब में जापान ने पांच ओवर में तीन विकेट पर 30 रन जुटाए। कप्तान केंडेल कडोवाकी-फ्...