भारत-जापान संबंध किसी तीसरे देश को निशाना न बनाएं: चीन
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची के भारत दौरे से दोनों देशों के संबंधों को नया आयाम मिला है। इसी बीच चीन ने कहा कि दोनों देशों के संबंध किसी तीसरे देश को निशाना नहीं बनाएं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने दुर्लभ खनिज क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला को अधिक मजबूत बनाने के लिए भारत- जापान में हुए समझौते से जुड़े सवाल के जवाब में ये बात कही। उन्होंने कहा कि देशों के बीच होने वाला द्विपक्षीय सहयोग किसी तीसरे देश को निशाना बनाने या किसी देश के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशों के बीच सहयोग ऐसा होना चाहिए जो क्षेत्रीय देशों के बीच आपसी समझ और विश्वास को बढ़ाए तथा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में सहायक हो। गुओ ने कहा कि ऐसा सहयोग किसी तीसरे पक्ष को निशाना बनाने या उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.