मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के देवरिया के रहनेवाले युवा वैज्ञानिक रंजन कुमार का चयन भारत-जापान लोटस फेलोशिप-2026 के लिए हुआ है। भारत और जापान के बीच वैज्ञानिक रिसर्च एवं तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के तहत रंजन कुमार को जापान के प्रतिष्ठित तोहोकू यूनिवर्सिटी में उन्नत वैज्ञानिक रिसर्च करने का अवसर मिलेगा। इस फेलोशिप के माध्यम से उन्हें जापान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, वैज्ञानिक उपकरणों और अंतरराष्ट्रीय स्तर की रिसर्च सुविधाओं के साथ काम करने का अवसर प्राप्त होगा। रंजन कुमार की प्रस्तावित रिसर्च प्रोजेक्ट का विषय रेयर-अर्थ डोप्ड यूटेक्टिक फॉस्फर एंड टेल्यूराइट ग्लास सिंटिलेटर मटेरियल्स फॉर रेडिएशन इमेजिंग एंड न्यूट्रॉन डिटेक्शन एप्लीकेशंस है। यह भी पढ़ें- यूजीसी-नेट-जेआरएफ में डी...