वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। भारत-जापान के प्रतिष्ठित लोटस (इंडिया जापान सर्कुलेशन ऑफ टैलेंटेड यंग रिसर्चर्स इन साइंस) कार्यक्रम में आईआईटी बीएचयू के सात युवा वैज्ञानिकों को चयन हुआ है। इस परीक्षा में देशभर के संस्थानों से कुल 285 शोधार्थी सफल हुए हैं। उन्नत शोध के लिए आईआईटी के इन सात युवाओं को जापान भेजा जाएगा। लोटस कार्यक्रम भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय शोध सहयोग को सुदृढ़ करने तथा प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिकों के वैश्विक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित एक संयुक्त पहल है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित भारतीय शोधार्थियों को जापान के विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों में उन्नत शोध कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जहां उनका मार्गदर्शन भारतीय एवं जापानी संकाय सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से होगा। आईआईटी के चयनित शोधार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.