मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रांतीय वित्त सचिव प्रवीण गुप्ता के भोपा रोड स्थित निवास पर बैठक हुई। इस अवसर पर परिषद् के पदाधिकारियों ने 31 अगस्त 2026 को शहर के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय भारत को जानो लिखित परीक्षा 2026 की विस्तृत रूपरेखा साझा की। प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद्र गुप्ता ने संगठन का परिचय देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद् एक गैर-राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था है। प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव और प्रांतीय संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों और विज्ञान के प्रति गौरव व ज्ञान की भावना जागृत करना है। इस दौरान बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। लिखित प...