दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। ज्ञान-विज्ञान में भारत-जर्मनी का पुराना रिश्ता रहा है। प्रसिद्ध जर्मन विद्वान मैक्समूलर ने ही भारतीय विद्या से पश्चिम को अवगत कराया था। राज्यसभा सांसद संजय झा को भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री संघ का अध्यक्ष बनाने से मैत्री संबंध और बेहतर होंगे। ये बातें मिथिला संस्कृत शोध संस्थान के पूर्व पांडुलिपि विभागाध्यक्ष डॉ. मित्रनाथ झा ने कहीं। यह सूचना मिलने पर मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रो. जयशंकर झा ने राज्यसभा सांसद को बधाई देते हुए मैक्समूलर और विवेकानंद के बीच शैक्षिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संबंधों की विस्तार से चर्चा की। शिक्षाविद डॉ. शिवकिशोर राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस चयन को सर्वोत्तम बताया। डॉ. संतोष कुमार पासवान ने वैदिक संस्कृत के क्षेत्र में जर्मन विद्वान मैक्समूलर के ऐतिहासिक अवदान...