मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के इतिहास विभाग एवं पटना स्थित बिहार राज्य अभिलेखागार के संयुक्त तत्वावधान में "भारत छोड़ो आंदोलन में बिहार की भूमिका" विषय पर दो दिवसीय प्रदर्शनी शनिवार को शुरू हुई। कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को मूल अभिलेखों के माध्यम से समझने का अवसर प्रदान करेगी।प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रो. राय, बिहार राज्य अभिलेखागार की पुराभिलेखपाल डॉ. रश्मि किरण, रामकुमार सिंह एवं सरपंच राम ने संयुक्त रूप से किया। कुलपति ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारत छोड़ो आंदोलन में बिहार के ऐतिहासिक योगदान, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष तथा महत्वपूर्ण अभिलेखीय दस्तावेजों से नई पीढ़ी को परिचित कराया जाएगा। प्रदर्शनी ...