रुद्रपुर, अगस्त 9 -- किच्छा, संवाददाता। अगस्त क्रांति दिवस पर रविवार को ग्राम नारायणपुर तिराहे स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कीर्ति स्तंभ पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ध्वजारोहण के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने सेनानी उत्तराधिकारियों के साथ कीर्ति स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में नौ अगस्त का दिन महत्वपूर्ण है। 1942 में इसी दिन भारत छोड़ो आंदोलन ने व्यापक जनआंदोलन का रूप लिया था। आठ अगस्त को मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया था। यह भी पढ...