पिथौरागढ़, जुलाई 29 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़ India China Border Trade: भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर शुरू होने की उम्मीद तो जगी है, लेकिन भारतीय कारोबारियों की शुरुआत निराशा और अनिश्चितता के बीच होगी। आगामी एक अगस्त को व्यापारियों का पहला दल तिब्बत (चीन) स्थित तकलाकोट मंडी के लिए रवाना होगा, लेकिन उन्हें अपने साथ कोई भी व्यापारिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में कारोबारी खाली हाथ ही सीमा पार करेंगे। वर्ष 2019 से लिपुलेख दर्रे के रास्ते बंद पड़ा सीमा व्यापार 2026 में शुरू होने की संभावना से व्यापारी उत्साहित थे। निर्धारित समय से पहले ही उन्होंने व्यापार के लिए सामान तैयार कर लिया था। जून में कई व्यापारी अपना माल लेकर गुंजी तक पहुंच गए, लेकिन चीनी प्रशासन ने सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी। मजबूरन उन्हें लाखों रुपये का ...