नई दिल्ली, अगस्त 11 -- पूरन भिलंगवाल, ज्योतिर्मठ India-China Border Flash Flood: भारत-चीन सीमा पर नीती घाटी में सोमवार को भारी बारिश से तमक नाला उफान पर आ गया। इससे नाले पर हाल में बना बैली ब्रिज बह गया। बाढ़ में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक वाहन और उसमें मौजूद एक कर्मचारी के भी बहने की सूचना है। लापता कर्मचारी की तलाश की जा रही है। इस पुल के बहने से भारत का चीन सीमा से संपर्क कट गया है। दूसरी ओर, ग्रामीणों ने बाढ़ में दो पिकअप वाहनों के बहने की आशंका जताई है। हालांकि, प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ज्योतिर्मठ से करीब 40 किलोमीटर आगे नीती घाटी को जोड़ने वाली सड़क पर तमक नाले में पिछले साल आई बाढ़ में पक्का पुल बह गया था। इसके बाद बीआरओ ने यहां बैली ब्रिज का निर्माण किया था। इस पुल को पिछले माह वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था। सो...