नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर मंगलवार को लोकसभा में अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ का मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है। नित्यानंद राय ने बताया, '2014 से अब तक दर्ज घुसपैठ के प्रयासों में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सबसे अधिक 7,528 मामले सामने आए हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा पर 425, भारत-म्यांमार सीमा पर 298 और भारत-नेपाल व भूटान सीमा पर 157 मामले दर्ज हुए हैं। भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ का मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है।' यह भी पढ़ें- उधमपुर के गांव में छिपे आतंकी, तलाश जारी; पाक आतंकियों के लिए क्यों खास ये मार्ग गृह राज्य मंत्री ने लोकसभा में लिखित में आंकड़ों की जानकारी साझा करते हुए बताया, 'भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर की कुल लंबाई 2,28...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.