कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध डीएवी कॉलेज के रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन विभाग के शोधार्थी राज कटियार ने भारत-चीन संबंधः उभरते मुद्दों और चुनौतियों का विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया है। यह शोध कार्य कॉलेज के डॉ. अभय राज सिंह की देखरेख में पूरा किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह शोध रक्षा एवं सामरिक अध्ययन के क्षेत्र में एक सार्थक और उपयोगी योगदान दे सकता है। विवि प्रशासन ने महत्वपूर्ण विषय पर शोधकार्य पूरा करने की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.