नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- पूर्वोत्तर भारत में भारत-चीन सीमा के पास बीते सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में बस में सवार 22 में 21 मजदूरों की मौत हो गई है। इनमें से अधिकार असम के रहने वाले थे। वहीं एक मजदूर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। गाड़ी सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लेकर जा रही थी। हादसे के बाद मिली जानकारी के मुताबिक बस को खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस राहत और बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। अब तक मिली सूचना के मुताबिक खाई से अब तक 13 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं अन्य शवों की तलाश जारी है। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि मृतकों में अधिकतर मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.