नई दिल्ली, जुलाई 29 -- रूस से कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर शिकंजा कसने के लिए अमेरिकी संसद ने एक बेहद कड़ा और विवादित प्रतिबंध विधेयक प्रक्रियागत वोटिंग में पास कर दिया है। अमेरिकी सीनेटर रोजर विकर ने खुलकर कहा है कि इस कानून का मुख्य निशाना भारत और चीन हैं, जो रूसी ऊर्जा खरीदकर मॉस्को की सैन्य ताकत और जंग को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं। इस बिल के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों के प्रोडक्ट पर अमेरिका में 100 प्रतिशत तक टैरिफ (शुल्क) लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- रूस से दोस्ती निभाने की कीमत.100% टैरिफ; अमेरिका ने दी चेतावनीसीनेट में भारी बहुमत से पास हुआ प्रस्ताव दक्षिण कैरोलिना के दिवंगत अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की स्मृति में लाए गए 'लिंडसे ओ ग्राहम सेंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट 2026' पर सीनेट में 86-12 से क्लोजर मोशन...