नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बार फिर से रूस के साथ जारी युद्ध के लिए भारत और चीन जैसे देशों द्वारा खरीदे जा रहे रूसी तेल को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि रूस की पूरी अर्थव्यवस्था बहुत हद तक इन देशों द्वारा खरीदे जा रहे कच्चे तेल पर निर्भर करती है। अगर यह देश रूस के साथ अपने कच्चे तेल की खरीद को बंद कर देते हैं, तो रूस युद्ध करना बंद कर देगा। इसके साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अमेरिकी समकक्ष पर भी भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्दी ही वह इस युद्ध को खत्म करवाने में मदद करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे जेलेंस्की ने उम्मीद जताई कि पिछले 5 सालों से चल रहा युद्ध जल्दी ही खत्म हो सकता है। वाशिंगटन जर्नल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "रूस की अर्थव्यवस्था भारत, चीन और...