नई दिल्ली, मार्च 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत के दौरान साफ-साफ कह दिया था कि भारत अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होते देखना चाहता है, क्योंकि यह सभी को प्रभावित कर रहा है। भारत सरकार ने बुधवार को पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा के लिए आयोजित सर्वदलीय बैठक में राजनैतिक दलों के नेताओं को यह जानकारी दी है। बैठक में विपक्षी नेताओं ने ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे मध्यस्थता पर भी सवाल उठाया और पूछा कि क्या पाक की भूमिका भारत के लिए झटका है, तो विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो टूक जवाब दिया कि यह कोई नई बात नहीं है। साल 1981 से पाकिस्तान यह भूमिका निभा रहा है। भारत दलाल देश नहीं बन सकता है, जो दूसरे देशों के पीछे भागे और पूछे कि क्या उसकी सेवाओं की जरूरत है। बीते दिन, अमेरिकी राष्...