नई दिल्ली, अगस्त 20 -- बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि उनके बांग्लादेशी समकक्ष तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा यादगार हो। त्रिवेदी ने कहा है कि दोनों नेताओं के बीच मजबूत होते रिश्तों से अंत में दोनों देशों के लोगों को ही लाभ होगा। त्रिवेदी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के लिए रहमान की नई दिल्ली की प्रस्तावित यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ढाका की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर दोनों देशों के बीच संबंधों में एक बार फिर तनाव भी पैदा हुआ है। ढाका में मंगलवार को भारतीय उच्चायोग की ओर से प्रमुख बांग्लादेशी कारोबारी नेताओं और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की यात्रा पर आए प्रतिनिधिमंडल के सम्मा...