नई दिल्ली, मार्च 21 -- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा कि भारत अगले चार महीनों के भीतर अपने घरेलू कार्बन मार्केट में औपचारिक ट्रेडिंग शुरू कर देगा। यह कदम उत्सर्जन कम करने और जलवायु कार्रवाई के लिए एक आर्थिक ढांचा तैयार करने के प्रयासों में अहम होगा। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 के दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि कार्बन सर्टिफिकेट की ट्रेडिंग में हिस्सा लेने से पहले, संबंधित पक्षों को इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। बताया कि कार्बन मार्केट एक ऐसे तंत्र के रूप में काम करेगा, जो उत्सर्जन को संतुलित करने में मदद करेगा। इसके तहत, जिन संस्थाओं के पास अतिरिक्त कार्बन क्रेडिट होंगे, वे उन्हें उन संस्थाओं को बेच सकेंगी जो अपने अनुपालन लक्ष्यों को पूरा करने में...