नई दिल्ली, जून 13 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आगामी जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत न केवल अपनी बात रखेगा, बल्कि ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को आवाज देगा। शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने ये बात कही। सम्मेलन 16 और 17 जून को फ्रांस में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जी-7 सम्मेलन में भारत की उपस्थिति उसके साझेदार देशों के भारत पर विश्वास और इसकी बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाती है। यह लगातार आठवां जी-7 शिखर सम्मेलन है, जिसमें भारत को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा यूरोप और जी-7 के साथ भारत की गहरी होती भागीदारी को और मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि भारत की रणनीतिक दूरदृष्टि में फ्रांस का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि मैं ...