चक्रधरपुर, जून 27 -- चक्रधरपुर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॅारपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित भारत गौरव पर्यटन ट्रेन 5 जुलाई को चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलेगी। चक्रधरपुर रेल मंडल होकर चलने वाली ट्रेन 4 जुलाई को सिकंदराबाद से श्रद्धालुओं का जत्था लेकर झारखंड के प्रसिद्ध धाम देवघर बैधनाथ धाम, अयोध्या, काशी पुण्य यात्रा आदि पर्यटन स्थलों का यात्रा कराएगी। रेलवे के अनुसार भारत गौरव पर्यटन ट्रेन 4 जुलाई को सिंकदराबाद से खुलेगी एवं विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा करते हुए 5 जुलाई को 19.00 बजे चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 10 मिनट का ठहराव के बाद यह 19.10 बजे झारसुगुड़ा से खुलेगी और 22.55 बजे राउरकेला पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॅारपोरेशन(आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित भारत गौरव पर्यटन ट...