प्रयागराज, जुलाई 8 -- दक्षिण भारत, चार ज्योतिर्लिंग और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा अब एकमुश्त रकम के बिना भी की जा सकेगी। आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के दो विशेष टूर पैकेजों के लिए ईएमआई पर टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। इससे यात्री नौ महीने से लेकर तीन साल तक की आसान किस्तों में यात्रा का भुगतान कर सकेंगे। प्रयागराज संगम से यात्रियों को यह ट्रेन मिलेगी। आईआरसीटीसी लखनऊ के संयुक्त महाप्रबंधक वायु नंदन शुक्ला व एम नवनीत कुमार ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ईएमआई विकल्प उपलब्ध कराया गया है। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों का बीमा, हेल्थ चेकअप तथा जरूरत पड़ने पर दवाइयों की व्यवस्था भी रहेगी। यह भी पढ़ें- अब ईएमआई पर करें तीर्थ यात्रा दोनों यात्राओं के लिए कुल 750 सीटें उपलब्ध हैं। पहली भारत गौरव पर...