भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर। भारत गौरव ट्रेन ज्योतिर्लिंग के दर्शन को यात्रियों को लेकर बुधवार की सुबह रवाना हुई। सुबह 06:30 पर प्लेटफार्म-1 से ट्रेन चली। शहर से 260 श्रद्धालुओं ने बर्थ की बुकिंग कराई थी। जमालपुर के यात्री भी धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। ट्रेन रवाना होने से पहले बोगी में छोटा सा मंदिर स्थापित कराया गया। जिसकी विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा में यात्री शामिल हुए। ट्रेन खुलते ही पूरा प्लेटफार्म शिव भगवान के जयकारों से गुंजायमान रहा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चार ज्योतिर्लिंग और अक्षरधाम मंदिर यात्रा पर ले जा रहा है। आईआरसीटीसी टूरिज्म विभाग कोलकाता के सहायक महाप्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन भागलपुर से चलकर जमालपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.