बाराबंकी, सितम्बर 2 -- बाराबंकी।कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा भारत कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 63 कौशलों में पात्रता मापदंड के अनुसार स्किल इंडिया हब पोर्टल पर 16 से 23 वर्ष आयुवर्ग के प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण कराने की व्यवस्था है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितम्बर निर्धारित की गई है। इच्छुक युवक व युवतियां कौशल विकास मिशन मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...