नई दिल्ली, फरवरी 5 -- T20 World Cup 2026 में पहले बांग्लादेश और अब पाकिस्तान को लेकर खूब चर्चा है। बांग्लादेश की टीम तो टी20 विश्व कप से बाहर हो गई, लेकिन पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। ऐसे में 2 पॉइंट भारत को मिल जाएंगे, लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि पाकिस्तान की टीम सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर पहुंच जाएगी, क्योंकि एक मैच के दो अंक तो पाकिस्तान को मैच छोड़ने पर गंवाने ही पड़ेंगे, जबकि एक और मैच में सिर्फ एक अंक से पाकिस्तान को संतोष करना पड़ेगा और ऐसे में फिर पाकिस्तान के लिए सुपर 8 में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, पाकिस्ता की टीम टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए में भारत, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ है। पाकिस्तान का पहला मुकाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.